JeevanVedha का उद्देश्य आयुर्वेद के माध्यम से जीवन को समझना और सुधारना है। हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पारंपरिक ज्ञान को जोड़ते हैं।
आयुर्वेदभारत की सबसे प्राचीन और समग्र चिकित्सा पद्धति है, जो 5000 से अधिक वर्षों से मानव स्वास्थ्य की रक्षा कर रही है। यह केवल रोगों का उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन शैली है। आधुनिक युग में जब लोग रासायनिक दवाओं के दुष्प्रभावों से परेशान हैं, आयुर्वेद एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प के रूप में पुनः लोकप्रिय हो रहा है। 'आयुर्वेद' शब्द संस्कृत के दो शब्दों 'आयुः' (जीवन) और 'वेद' (ज्ञान या विज्ञान) से मिलकर बना है। इस प्रकार आयुर्वेद का शाब्दिक अर्थ है 'जीवन का विज्ञान'। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कल्याण को भी समान महत्व देता है।
ईमेल: auric5star@gmail.com
पता: AuricStar, Chatrapati Sambhajinagr, Maharashtra, India - 431001